फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court hearing: Sonia Gandhi s speech heard from P Chidambaram s background Kapil Sibal said please stop it

अजीबोगरीब: सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम के बैकग्राउंड से सोनिया गांधी का भाषण, कपिल सिब्बल के सब्र ने दिया जवाब

Mon, 10 May 2021 12:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 12:08 PM IST
सार

 सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहां जज और वरिष्ठ वकील बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहे थे। वहीं एक बार अजीबोगरीब स्थिति उस वक्त बन गई, जब एकाएक सोनिया गांधी का भाषण सुनाई देने लगा। कांग्रेस अध्यक्ष की आवाज सुनते ही सब हंस पड़े।

विज्ञापन
Supreme court hearing:  Sonia Gandhi s speech heard from P Chidambaram s background  Kapil Sibal said please stop it
कपिल सिब्बल और चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान कई तकनीकी समस्याएं आईं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जहां जज और वरिष्ठ वकील बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहे थे। वहीं एक बार अजीबोगरीब स्थिति उस वक्त बन गई, जब एकाएक सोनिया गांधी का भाषण सुनाई देने लगा। कांग्रेस अध्यक्ष की आवाज सुनते ही सब हंस पड़े।

विज्ञापन


 दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के स्पीकर को अनम्यूट करते ही उनके बैकग्राउंड से सोनिया गांधी का भाषण सुनाई देने लगा, जोकि कोविड पर ही बोल रहीं थीं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तेजी से हंसने लगे। आखिरकार वरिष्ठ वकील और कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल को कहना पड़ा कि प्लीज इसे बंद कीजिए।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कोरोना के टीकाकरण को लेकर सुनवाई हो रही थी, जो तकनीकी खामियों की वजह से टाल दी गई है। इस सुनवाई से पहले रविवार शाम 218 पेज के हलफनामे में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सभी सवालों के बिंदुवार जवाब दिए हैं। इसमें केंद्र सरकार ने अपनी टीकाकरण नीति का बचाव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने देश में कोविड टीकाकरण मामले में स्वत: संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को केंद्र से चार मुद्दों पर जवाब तलब किया। इन मुद्दों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर प्रबंधन, रेमडेसिविर समेत अन्य आवश्यक दवाओं की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने और कोविड टीकाकरण को लेकर सवाल किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed