फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hearing on Saturday

सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को भी होगी सुनवाई

Sat, 16 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court hearing on Saturday
- फोटो : Getty Images

सुप्रीम कोर्ट में अब शनिवार को भी मुकदमों की सुनवाई होगी। लंबित मामलों के बोझ से निपटने के लिए चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने यह नई पहल की है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल से होगी। यह पहली बार है, जब शीर्ष अदालत शनिवार को भी काम करेगी। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 60 हजार से अधिक मामले लंबित हैं।

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 23 तारीख को उत्तर पूर्व राज्यों में उग्रवाद के खिलाफ हुई सेना की कार्रवाई से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ सुनवाई करेगी। एक ओर सेना की दलील है कि इस तरह के हालात पर जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा नहीं चल सकता। वहीं पीड़ित पक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की राय विपरीत है। कई दिनों तक  सुनवाई के बावजूद अब भी इस केस में दलीलें पूरी नहीं हो सकी हैं। कार्य दिवस पर संविधान पीठ या अन्य विशेष पीठ के कारण न्यायमूर्ति लोकुर और न्यायमूर्ति ललित की पीठ का गठन संभव नहीं हो पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मामले की सुनवाई शनिवार को भी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा था कि हम इस मामले में शनिवार को सुनवाई कर सकते हैं। इसके अलावा हमारे पास और कोई समय नहीं है। उन्होंने तभी इशारा किया था कि सुप्रीम कोर्ट शनिवार को भी काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed