फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Collegium: Recommendation again to make nine lawyers and three judicial officers as High Court judges Latest News Update

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: नौ वकीलों समेत 14 को जज बनाने की सिफारिश, देश को मिल सकता है पहला समलैंगिक जज

Mon, 15 Nov 2021 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Nov 2021 10:00 PM IST
सार

चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 11 नवंबर को हुई बैठक में पांच वकीलों सौरभ कृपाल, तारा वितस्ता गंजू, अनीश दयाल, अमित शर्मा और मिनी पुष्करणा को दिल्ली हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की फिर से सिफारिश की है।

विज्ञापन
Supreme Court Collegium: Recommendation again to make nine lawyers and three judicial officers as High Court judges Latest News Update
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों व तीन न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की फिर से सिफारिश की है। कॉलेजियम ने अधिवक्ता सौरभ किरपाल को भी दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है। उनके नाम पर अनुमति मिलती है तो किरपाल किसी भी हाईकोर्ट में जज नियुक्ति होने वाले पहले समलैंगिक होंगे।

विज्ञापन


किरपाल सार्वजनिक रूप से समलैंगिक होने की बात कुबूल चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने 2017 में उनकी सिफारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम तीन बार उनके नाम की मंजूरी टाल चुका है। पर, 11 नवंबर को कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र को भेज दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि केंद्र सरकार को किरपाल के पुरुष मित्र के विदेशी होने के कारण सिफारिश पर आपत्ति थी।  उनके नाम की सिफारिश और उनसे जुड़ा विवाद पिछले चार सालों से दिल्ली के न्यायिक क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा है। किरपाल के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों व तीन न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की फिर से सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ वकीलों समेत 14 को जज बनाने की सिफारिश
चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 11 नवंबर को हुई बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाने के लिए कृपाल के अलावा चार अन्य वकीलों तारा वितस्ता गंजू, अनीश दयाल, अमित शर्मा और मिनी पुष्करणा के नाम फिर से सरकार को भेजे हैं। वहीं, तीन वकील शोभा अन्नम्मा एपेन, संजीता कल्लूर अरक्कल और अरविंद कुमार बाबू थावर अक्क्टल को केरल हाईकोर्ट में, जबकि सचिन सिंह राजपूत को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।


इसके अलावा कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों अनन्या बंद्योपाध्याय, राय चट्टोपाध्याय और शुभेंदु सामंता को फिर से कलकत्ता हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा न्यायिक अधिकारी बीएस भानुमति और वकील के मनमध राव को आंध्र प्रदेश हाईकोई का जज बनाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed