फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Centre to comply 2018 circular of Road Ministry width of road Char Dham National Highway

चारधाम राजमार्ग के निर्माण में हो मंत्रालय के 2018 परिपत्र का अनुपालन, पौधरोपण भी किया जाए: सुप्रीम कोर्ट

Tue, 08 Sep 2020 11:32 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Centre to comply 2018 circular of Road Ministry width of road Char Dham National Highway
सुप्रीम कोर्ट, जज

सुप्रीम कोर्ट ने चारधाम परियोजना के तहत उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की सरकार की मांग ठुकरा दी है। शीर्ष कोर्ट ने सरकार को सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के 2018 के सर्कुलर के अनुसार सड़क निर्माण करने के लिए कहा है। सर्कुलर में सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर अधिकतम रखी गई है।

विज्ञापन


जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, चारधाम परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मेहता ने गुहार लगाई कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की चौड़ाई सात मीटर रखने की इजाजत दी जाए। उन्होंने कहा, इस परियोजना के अंतर्गत चीन से जुड़ा सीमा क्षेत्र भी है। ऐसे में सेना के वाहन भी इस सड़क से होकर जाएंगे, लिहाजा इसकी चौड़ाई सात मीटर रखने की अनुमति दी जाए। लेकिन पीठ ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, सड़क का निर्माण वर्ष 2018 के सर्कुलर के तहत किया जाए। साथ ही पीठ ने सरकार को चार धाम सड़क परियोजना के कारण वनक्षेत्र को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पौधरोपण करने का भी निर्देश दिया है। इस पर मेहता ने कहा, पौधरोपण का काम लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चारधाम परियोजना का मकसद पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चार तीर्थस्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को एक-दूसरे से जोड़ना है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद हर मौसम में तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा कर सकेंगे। परियोजना के तहत 889 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। करीब 1200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत अब तक 400 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। अब तक 26 हजार से अधिक पेड़ों को काटा जा चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed