{"_id":"5cd90524bdec22073e116ed0","slug":"supreme-court-agrees-to-hear-bail-petition-of-bjp-youth-wing-worker-priyanka-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का विवादित फोटो शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का विवादित फोटो शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Tue, 14 May 2019 12:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 14 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से गिरफ्तार हुईं भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट प्रियंका की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा कि मंगलवार को भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप करके बनाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
प्रियंका की गिरफ्तारी पर मां ने कहा था कि उसने सिर्फ एक तस्वीर शेयर की, जैसे दूसरे करते हैं, लेकिन विपक्षी कार्यकर्ता होने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया। प्रियंका की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया यूजर्स खासकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यूजर्स ने ममता प्रशासन के इस रवैये की आलोचना की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
A Bench of Justice Indira Banerjee and Justice Sanjiv Khanna says, 'will hear the bail plea of BJP youth wing worker Priyanka Sharma on Tuesday.' https://t.co/CHFsrbn6lU
— ANI (@ANI) May 13, 2019