{"_id":"5b72937f42c792330257a377","slug":"supreme-court-agreed-to-hear-a-pil-alleging-siphoning-of-funds-to-sc-st-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी छात्रों के लिए आवंटित कोष में हेराफेरी के आरोप वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एससी-एसटी छात्रों के लिए आवंटित कोष में हेराफेरी के आरोप वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवंटित 18,000 करोड़ रुपये के कोष में हेराफेरी का आरोप लगाने वाली एक जनहित याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए हो गई है।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर की पीठ ने वकील एम एल शर्मा की दलीलों पर विचार किया जिन्होंने जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
शर्मा ने अपनी याचिका में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट का जिक्र किया और कहा कि एससी/एसटी समुदाय के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 18 हजार करोड़ रुपये की निधि से सरकारी सेवकों तथा अन्य पदाधिकारियों ने हेराफेरी की बात की थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि कैग ने 2013-17 के लिए ऑडिट किया और उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा तमिलनाडु राज्यों के खातों में अनियमितताएं पाई गईं।