फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supporters of Jayalalithaa congratulate her on victory

VIDEO: अम्मा के पैरों में गिरे समर्थक, आशीर्वाद के लिए हाथ तक नहीं उठाया

Thu, 19 May 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
supporters of Jayalalithaa congratulate her on victory
पैरों में गिरकर अम्मा का अभिनंदन करता समर्थक - फोटो : ANI

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एआईडीएमके की जयललिता ने डीएमके प्रमुख करुणानिधि को हरा दिया है और कुल 234 सीटों में से 126 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जीतने के बाद जयललिता ने कहा- 'मैं आखिरी सांस बाकी रहने तक लोगों की सेवा करूंगी।' यूं तो हर नेता खुद को जनता का सेवक कहता है, लेकिन वास्तविकता की दुनिया इन आदर्शों से परे है। इसका एक उदाहरण तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीतीं जयललिता भी लग रही हैं।

विज्ञापन


जीत की बधाई देने के लिए उनके घर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस तरह किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगती है और उसे संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ती है, कुछ ऐसा ही महौला था जयललिता के घर पर भी। और हो भी क्यों ना? लोगों की चहेती अम्मा जो जीती हैं। लोग लाइन लगाकर अम्मा के दर्शन कर रहे हैं और उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां तक तो किसी की लोकप्रियता समझ में आती है, लेकिन इसके आगे जो वहां हो रहा था, उससे अम्मा दुनिया के सामने अम्मा की एक ऐसी छवि बन रही है, जिसे आमतौर पर सामंतवादी परंपरा माना जाता है। एएनआई के वीडियो में अम्मा के समर्थक उनके दर्शन करके पैर छूने के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। पैर छूने के लिए समर्थक अम्मा के पैरों में अपना सिर रखकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं, लेकिन जयललिता का हाथ उन्हें आशीर्वाद देने के लिए भी उनके सिर पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed