फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Support people’s right to protest:UN on reports of PoK protest

पीओके में पाक विरोधी प्रदर्शनों को मिला संयुक्त राष्ट्र का साथ

Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Fri, 26 Aug 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
Support people’s right to protest:UN on reports of PoK protest
ban ki moon
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को अपनी चूड़ियों की पेशकश करने की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा कि वह इस बात का समर्थन करता है कि लोग अपने विचारों को शांतिपूर्ण तरीके से अभिव्यक्त करें। पीओके में प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बारे में वहां के लोगों ने कहा था कि कश्मीर मसले पर वह ‘ज्यादा कुछ नहीं’ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बान के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘मैं सोचता हूं कि हम हर किसी के शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचारों का प्रदर्शन करने के अधिकार का पूरा समर्थन करते हैं।’ उनसे पाकिस्तानी मीडिया में आई कुछ खबरों पर टिप्पणी मांगी गई थी कि मुजफ्फराबाद की महिलाओं ने बान को अपनी चूड़ियों की पेशकश कीं जो कश्मीर में हिंसा को लेकर कार्रवाई नहीं करने के विरोध का प्रतीक था। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन


बान ने कहा था कि वह कश्मीर में संघर्ष पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और सभी पक्षों से ‘धैर्य बनाए रखने’ को कहा है ताकि और हिंसा नहीं हो। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सभी समस्याओं का ‘शांतिपूर्ण तरीके से’ समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed