फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunil Deodhar of BJP accept fear of attack while working in Tripura

त्रिपुरा में लग रहा था भाजपा को डर, अमित शाह ने ऐसे किया दूर

Tue, 13 Mar 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Tue, 13 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Sunil Deodhar of BJP accept fear of attack while working in Tripura

त्रिपुरा में भाजपा की जीत में मुंबई के सुनील देवधर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन, त्रिपुरा में काम करते हुए उन्हें भय महसूस हो रहा था। माकपा सरकार के कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे थे। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री बिप्लब देब के घर पर भी हमले हुए थे। भाजपा के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मुझ पर हमले का डर था, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आश्वासन के बाद मेरा डर खत्म हो गया। 

विज्ञापन


'अमित शाह के आश्वासन के बाद बेखौफ हो गया'

मंगलवार को मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में सुनील देवधर ने यह बातें पत्रकारों के साथ साझा की। सुनील देवधर ने कहा कि त्रिपुरा में वामपंथी कार्यकर्ताओं की दहशत थी। ऐसी स्थिति में एक दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मैंने बात की। उनसे कहा कि भले ही मुझे अपनी जान गवानी पड़े लेकिन त्रिपुरा में भाजपा की जीत पक्की है। इस पर भाजपा अध्यक्ष शाह ने उन्हें आश्वस्त किया कि माकपा कार्यकर्ता आप पर हमले की हिम्मत नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि मैंने आपको वहां भेजा है। देवधर ने कहा कि इसके बाद से मैं पूरी तरह निश्चिंत हो गया और बेखौफ हो गया। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर में बीफ बैन नहीं

पूर्वोत्तर के राज्यों में बीफ खाने की छूट देने के सवाल पर देवधर ने कहा कि वहां अधिकांश लोग बीफ खाते हैं। कुछ हिंदू जनजातियों के लोग भी बीफ खाते हैं। उन्होंने बीफ का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का ख्याल रखना आवश्यक होता है। जहां लोग बीफ पर पाबंदी चाहते हैं वहां पाबंदी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed