उपलब्धि: IDEA के सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए पूर्व चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ेगी ताकत
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (IDEA) के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (IDEA) के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। सलाहरकार बोर्ड में उन्हें आमंत्रित किया गया है।
Sunil Arora, former Chief Election Commissioner of India has been invited to join the Board of Advisors for International Institute for Democracy and Electoral Assistance (IDEA): Election Commission of India pic.twitter.com/49vVh7knKR
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 7, 2021
भारत में भी लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट- संस्था
लोकतांत्रिक मूल्यों पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस’ (IIDEA) ने कहा है कि कोरोना के आड़ में कई लोकतांत्रिक सरकारें गलत ढंग से कार्रवाई कर रही हैं। इसमें भारत भी शामिल है। एशिया के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान, हांगकांग और म्यांमा को ‘बढ़ती निरंकुशता की लहर’ का सामना करना पड़ा, लेकिन भारत, फिलीपींस और श्रीलंका में भी लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट देखने को मिली है।