फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukma attack: CRPF says 3 villages participated in Naxalite attack

CRPF की जांच में हुआ खुलासा, सुकमा हमले में नक्सलियों की 3 गांवों ने की मदद

Sat, 13 May 2017 01:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 13 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sukma attack: CRPF says 3 villages participated in Naxalite attack

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 24 अप्रैल को हुए हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे। सीआरपीएफ की जांच में नक्सलियों के इस हमले में तीन गांव के लोगों की संलिप्तता पाई गई है।

विज्ञापन


डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक  इस घटना की आंतरिक जांच के दौरान सीआरपीएफ टीम को इस बात की जानकारी मिली।
विज्ञापन


जांच करने वाले एक अधिकारी ने कहा कि इस जांच में ये सामने आया कि बुरकापाल, चिंतागुफा और कसलपारा के गांववालों की इस हमले में अप्रत्यक्ष भागीदारी थी। यहां तक कि उन्होंने हमलावरो के खाने और रहने की भी व्यवस्था की। नक्सलियों के डर की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा। सेना के साथ मुठभेड़ खत्म होने के बाद कासलपारा के कुछ गांववालों ने घायल नक्सलियों को चिकित्सा सहायता भी पहुंचाई। हालांकि गांवलालों ने इन सारे आरोपों से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरकापाल के सरपंच विजय दुला ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हमले के समय गांव में कोई भी मौजूद नहीं था। लोग बीजू पोंडम का त्योहार मनाने पास के जंगल में गए थे। हमारे गांव में कोई गोलीबारी नहीं हुई। जब हम वापस लौटे तो हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी। हमने खुद को अपने घरो में बंद कर लिया था। 


बता दें कि सुकमा में नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने चिंतागुफा के पूर्व सरपंच को  हमले में शामिल होने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। 

सीआरपीएफ की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वो सुकमा में सड़क निर्माण दल को सुरक्षा दे रही थी। सीआरपीएप के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों को नक्सलियों के मुकाबले ज्यादा करीब से गोली मारी गई। उन्होंने इस बात का भी आरोप लगाया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ के हमले से बचने के लिए कई बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed