{"_id":"5912f18d4f1c1bfc7e8518c3","slug":"bihar-gov-has-given-bounced-check-to-martyred-soldiers-families-in-sukma-naxalite-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः सुकमा नक्सली हमले में शहीद के परिवार को मिला चेक बाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः सुकमा नक्सली हमले में शहीद के परिवार को मिला चेक बाउंस
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 10 May 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : self
छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवान रंजीत कुमार के परिजनों को बिहार सरकार द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया। शहीद के परिवार को मुआवजे की रकम नहीं मिल पाई। बिहार के शेखपुरा जिले के रहने वाले कॉन्सटेबल रंजीत कुमार 74 बटालियन के जवान थे। जानकारी के मुताबिक चेक जमा कराने के पांच दिन बाद बैंक ऑथोरिटी ने परिजनों को बुलाया और उनसे कहा कि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं है। चेक एचडीएफसी बैंक का था।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। लेकिन दिया गया चेक बाउंस हो गया। 24 अप्रैल को हुए सुकमा नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें 6 जवान बिहार के थे।
विज्ञापन