फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukant Majumdar claims Inactive Aadhar cards in Bengal will be activated tonight Latest News Update

West Bengal: 'आज रात सक्रिय हो जाएंगे बंगाल में निष्क्रिय हुए आधार कार्ड', सुकांत मजूमदार का दावा

Mon, 19 Feb 2024 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 Feb 2024 03:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एनआरसी लाने से पहले पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए। अधिकतर मतुआ समुदाय के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने के बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
Sukant Majumdar claims Inactive Aadhar cards in Bengal will be activated tonight Latest News Update
सुकांत मजूमदार और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड के निष्क्रिय होने को लेकर जो कुछ समस्या देखी जा रही थी। इसके संबंध में मैंने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निष्क्रियता ऑफिशियल गलती के कारण हुई थी। इस कारण बंगाल में करीब 54 हजार लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय हो गए थे। आज शाम तक सभी आधार कार्ड फिर से जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


मजूमदार ने इस मुद्दे पर राजनीतिक करने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सुकांत ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संदेशखाली से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इसे मुद्दा बना रही हैं। मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में लोगों को डरा रही हैं कि आधार कार्ड को खत्म किया जा रहा है। एनआरसी लागू हो रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह एक टेक्नीकल गलती के कारण हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने आज केंद्रीय मंत्री वैष्णव के साथ इस मुद्दे पर मुलाकात की। किसी का भी आधार कार्ड खत्म नहीं हो रहा है। एक छोटी सी गलती से करीब 54 हजार लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय हो गए थे। वे आज रात तक फिर से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए बंगाल के किसी भी व्यक्ति को कहां जाने की जरूरत नहीं है। बंगाल सरकार ने जो पोर्टल खोला है, वहां पर भी किसी को जाने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी डिएक्टिवेट आधार कार्ड, आज रात तक एक्टिव हो जाएंगे।


ममता ने क्या आरोप लगाए?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एनआरसी लाने से पहले पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए। अधिकतर मतुआ समुदाय के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने के बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed