फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudha Murty to Army wives: Be proud you're wife of a soldier, highest honour for anyone in India

Sudha Murty: 'गर्व कीजिए, आपके पति देश की रक्षा कर रहे'; आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन में बोलीं सुधा मूर्ति

Thu, 14 Mar 2024 11:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:05 PM IST
सार

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि आप गर्व कीजिए क्योंकि आपके पति देश की रक्षा कर रहे हैं। मैं आर्मी से जुड़े कार्यक्रम के निमंत्रण को कभी मना नहीं करती हूं, उनके प्रति मेरा कर्तव्य है। 

विज्ञापन
Sudha Murty to Army wives: Be proud you're wife of a soldier, highest honour for anyone in India
सुधा मूर्ति

विस्तार

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने गुरुवार को कहा कि गर्व करें कि आप एक सैनिक की पत्नी हैं, यह इस देश में किसी को भी मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 
विज्ञापन


'आप गर्व कीजिए, आपके पति देश की रक्षा कर रहे'
दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में महिलाओं के साथ बातचीत में राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि आप गर्व कीजिए, आपके पति देश की रक्षा कर रहे हैं। वह सारा सम्मान दो हिस्सों में बंट जाता है आधा उनका और आधा आप लोगों का। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिलते हैं, लेकिन मैं सेना से जुड़े कार्यक्रम को कभी मना नहीं करती, क्योंकि मेरा उनके प्रति कर्तव्य है। 
विज्ञापन


'सभी बच्चे अलग-अलग है, सब एक जैसे नहीं हो सकते'
कार्यक्रम के दौरान सुधा मूर्ति ने मौजूद महिलाओं को पालन पोषण के कुछ टिप्स भी दिए। साथ ही उन्होंने बच्चों के पालन पोषण के लिए एचआर कौशल का इस्तेमाल करने को कहा है। संबोधन के दौरान सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि जेबरा की अनोखी धारियों की तरह, हर बच्चा अनोखा होता है। आपके दो बच्चे हैं, वे अलग-अलग हैं। इसलिए, आपको बच्चों पर अपने मानव संसाधन कौशल का उपयोग करना होगा। महिलाओं के पास सबसे अच्छा मानव संसाधन कौशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा लाड़ प्यार बच्चों के लिए ठीक नहीं- सुधा मूर्ति
बच्चों की परवरिश से जुड़े मुद्दे पर भी सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि आपको अपने बच्चों को ज्यादा पैसा नहीं देना चाहिए, इससे बच्चे अनुभवी नहीं बनते हैं। ध्यान रहे कि आप लोगों को ज्यादा लाड़ प्यार नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आप उनके जीवन को कठिन बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed