{"_id":"5b7da29b42c792465274aac1","slug":"sudha-murthy-doing-packing-for-flood-relief-kodagu-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करतीं इंफोसिस के नारायणमूर्ति की पत्नी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करतीं इंफोसिस के नारायणमूर्ति की पत्नी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
भाषा, बेंगलुरू
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
केरल के कोडागु में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पैक कर रही इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का वीडियो वायरल।
इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोडागु के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री पैक करती नजर आ रही हैं। वह थैले में राहत सामग्री पैक करने के काम की निगरानी करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो में मूर्ति कार्टन खोलते हुए और कक्ष में दूसरी ओर बैठ लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाते हुए नजर आ रही हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री डी. वी. सदानन्द गौड़ा सहित कई अन्य लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें ‘अम्मा’ कहकर संबोधित किया है।
विज्ञापन
कोडागु में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है और 12 अगस्त से अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। कई इलाकों में बाढ़ के पानी में कमी आने के बाद सामान्य स्थिति की बहाली की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन