आपदा: चक्रवाती तूफान में गुवाहाटी एयरपोर्ट की छत उड़ी; जलपाईगुड़ी में चार की मौत, PM मोदी ने जताई संवेदनाएं
उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया। तूफान के कारण यहां चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में जहां लोग तेज धूप से परेशान हैं, वहीं कई जगहों पर भारी बारिश से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, आज पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और तूफान ने वहां तबाही वाला मंजर ला दिया है। अचानक हुई तेज बारिश-तूफान और ओलावृष्टि से असम में जहां लोगों के घरों, फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, गुवाहाटी में स्थित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी पानी भर गया है। एयरपोर्ट के अंदर आई बाढ़ के कारण वहां दीवारों, छतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके खौफनाक वीडियो भी सामने आए हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए।
फोरकोर्ट एरिया में छत का एक हिस्सा टूटा
गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बारे में वहां के सीएओ उत्पल बरुआ ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के कारण एक पेड़ उखड़ गया है, जिसे टर्मिनल तक लोगों और ईंधन की आपूर्ति में बाधा आई है। इसके अलावा, मौसम की बदली दशाओं के कारण कुछ देर के लिए परिचालन को भी रोकना पड़ा। इतना ही नहीं, कई उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा है। बरुआ ने यह भी कहा कि बारिश और तूफान के कारण फोरकोर्ट एरिया में छत का एक हिस्सा भी टूट गया। इसके कारण पानी भी अंदर भर गया था। हालांकि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से बात की; पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं
मौसम की मार की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरी संवेदनाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।' पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बात कर उनसे भारी बारिश से प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित लोगों की सहायता की पहल करने का आह्वान किया।
विमानों को डायवर्ट करना पड़ा
सीएओ बरुआ ने कहा कि वे खुद हालात की जानकारी ले रहे हैं जिससे यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तूफान और भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई और हमें छह उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं हैं। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों को अगरतला और कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया है।
जलपाईगुड़ी में भी हाल बेहाल#WATCH | Rain and hailstorms hit several parts of Manipur causing damage to houses, buildings and crops in Thoubal's Sapam Leikai and Khongjom villages. pic.twitter.com/f9t1rJvz7D
— ANI (@ANI) March 31, 2024
वहीं, उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया। तूफान के कारण यहां चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए।अधिकारियों बताया कि जिला मुख्यालय शहर के अधिकांश हिस्सों और पड़ोसी मैनागुरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राजारहाट, बरनीश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सेनपारा के दिजेंद्र नारायण सरकार (52), पहाड़पुर की अनिमा बर्मन (45), पुतिमारी के जगन रॉय (72) और राजारहाट के समर रॉय (64) के रूप में हुई है।
ममता बनर्जी बोलीं-बचाव अभियान जारी#WATCH | Rain and hailstorms hit several parts of West Bengal's Jalpaiguri causing damage to houses, buildings and crops.
Four people have lost their lives and over 100 others are injured in the cyclone incident: Jalpaiguri SP pic.twitter.com/vPMPa8PYVO — ANI (@ANI) March 31, 2024
बारिश और तूफान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं। इसके लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात किए गए हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
ममता बनर्जी हुईं जलपाईगुड़ी के लिए रवाना
बनर्जी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रशासन सभी पीड़ितों की हर तरह से सहायता प्रदान करेगी। जिला प्रशासन मौतों के मामले में परिजनों और घायलों को नियमों के अनुसार और एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) का पालन करते हुए मुआवजा प्रदान करेगा। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्थिति का जायजा लेने और चक्रवात प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गईं हैं। इसे देखते हुए, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कल की जलपाईगुड़ी यात्रा रद्द कर दी गई है। पार्टी ने इस बारे में जानकारी दी है।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee leaves for Jalpaiguri from Netaji Subhash Chandra Bose International Airport to take stock of the situation and meet the cyclone-affected people. https://t.co/PrXGtksgej pic.twitter.com/g7T9DTR7MS
— ANI (@ANI) March 31, 2024