{"_id":"5f2f4c1c368cab54f8086be1","slug":"sudden-flood-in-kaveri-river-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के कोडागु में बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ ने तीन महीने के बच्चे को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के कोडागु में बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ ने तीन महीने के बच्चे को बचाया
Sun, 09 Aug 2020 06:41 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, कोडागू/बंगलूरू
अमर उजाला नेटवर्क, कोडागू/बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कर्नाटक के कोडागू जिले में बारिश के कारण कावेरी नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे 3 महीने के बच्चे को एनडीआरएफ ने बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बाढ़ में घिरे बेलागुंडी गांव से बच्चे को निकालने के लिए निरंतर चल रही बारिश के दौरान ही अभियान चलाया। गांव से दो अन्य परिवारों को भी बाढ़ के पानी में डूबने से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण कोडागू जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उधर, रायचूर जिले में शनिवार सुबह 10 बजे नारायणपुर बांध से करीब 2.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण कृष्णा नदी और जिले की अन्य नदियों में अचानक पानी बढ़ जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
