Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sudarshan S-400 air defense missile system shot down 80% of enemy fighter aircraft in practice

सुदर्शन का सफल परीक्षण: एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराए दुश्मन के 80% विमान, बाकी पीछे हटने पर मजबूर

Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
सार

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने यह अभ्यास एक थिएटर में किया, जहां लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के एक स्क्वाड्रन को तैनात किया गया है। वायु सेना ने यह अभ्यास सैन्य बल में वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के पूरी तरह से एकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था। 

विज्ञापन
Sudarshan S-400 air defense missile system shot down 80% of enemy fighter aircraft in practice
एस-400 वायु रक्षा प्रणाली (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुदर्शन एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली ने हाल ही में एक अभ्यास में बड़ी सफलता हासिल की है। इसने दुश्मन लड़ाकू विमान बेड़े के 80 प्रतिशत से अधिक विमानों को मार गिराया, जबकि बाकी को पीछे हटने के लिए मजबूर किया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने यह अभ्यास एक थिएटर में किया, जहां लंबी दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के एक स्क्वाड्रन को तैनात किया गया है। वायु सेना ने यह अभ्यास सैन्य बल में वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के पूरी तरह से एकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


दुश्मन के मिशन को किया विफल
अभ्यास के दौरान, वास्तविक लड़ाकू विमान एस-400 हथियार प्रणाली की क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए उड़ान भर रहे थे। छद्म अभ्यास के दौरान सुदर्शन की सभी प्रणाली सक्रिय पाई गई, जिससे यह साबित होता है कि वह दुश्मन के 80 फीसदी विमानों को मार सकती है। अन्य विमानों को भी भारत के भीतर हमला करने से रोक दिया और दुश्मन के मिशन को विफल कर दिया। भारत को रूस से एस-400 वायु रक्षा प्रणाली मिली है। इसका नामकरण भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र पर किया गया है।
विज्ञापन


वायु सेना को मिले एस-400 के तीन स्क्वाड्रन
भारतीय वायु सेना ने अब इस प्रणाली को पूरी तरह से एकीकृत कर लिया है। इसके तीन स्क्वाड्रन वायु सेना में शामिल भी किए जा चुके हैं और 2026 में दो और की आपूर्ति होने की उम्मीद है। भारत ने रूस से जल्द से जल्द शेष दोनों स्क्वाड्रन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दोनों देशों के बीच एस-400 के पांच स्क्वाड्रन के लिए 35,000 करोड़ रुपये में सौदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम चेंजर साबित होगी वायु रक्षा प्रणाली 
भारतीय वायु सेना का मानना है कि एस-400 वायु रक्षा प्रणाली उसके लिए गेम चेंजर साबित होगी। वायु सेना को हाल ही में स्वदेशी एमआर-सैम और आकाश मिसाइल प्रणाली के साथ ही इस्राइली स्पाइडर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed