फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan Fighting erupts in Khartoum as army and paramilitary force clash Indians Asked To Stay Indoors

सूडान: अर्धसैनिक बल का दावा- नियंत्रण में राष्ट्रपति भवन, सेना के ठिकानों पर हमले; भारत ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 15 Apr 2023 03:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) का कहना है कि उसने हवाई अड्डे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इससे पहले उसने कहा था कि खार्तूम के दक्षिण में उसके एक शिविर पर हमला किया गया है।

विज्ञापन
Sudan Fighting erupts in Khartoum as army and paramilitary force clash Indians Asked To Stay Indoors
Fighting erupts in Khartoum - फोटो : Social Media

विस्तार

सूडान की राजधानी खार्तूम में अर्धसैनिक बल और देश की सेना के बीच कई दिनों से जारी तनाव के बाद गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। एएफपी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के केंद्र में सेना के मुख्यालय के करीब गोलीबारी की आवाज सुनी गई है। उधर, धमाकों और गोलीबारी के बीच भारतीय मिशन ने भारतीयों को शरण लेने के लिए कहा गया है। अर्धसैनिक बल और सेना एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन

सेना ने किया था एक शिविर पर हमला: सूडान
अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) का कहना है कि उसने हवाई अड्डे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इससे पहले उसने कहा था कि खार्तूम के दक्षिण में उसके एक शिविर पर हमला किया गया है। वहीं, सेना ने कहा है कि आरएसएफ लड़ाके सैन्य मुख्यालय पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएफ ने सेना के कई ठिकानों पर किया हमला: सेना
समाचार एजेंसी एएफपी ने सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दल्लाह के हवाले से कहा, 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के लड़ाकों ने खार्तूम और सूडान के आसपास अन्य जगहों पर सेना के कई शिविरों पर हमला किया। झड़पें जारी हैं और सेना देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी भी प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कह रही है कि उत्तरी शहर मेरोव में गोलीबारी हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अलाराबिया टीवी वहां एक सैन्य शिविर से उठते धुएं की तस्वीरें प्रसारित कर रहा है।
 

विज्ञापन

आरएसएफ का दावा- पूरी तरह नियंत्रण में राष्ट्रपति भवन
चीन नियंत्रित समाचार चैनल सीजीटीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएफ की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि खार्तूम हवाई अड्डे पर नियंत्रण का दावा करने के बाद उसने राजधानी खार्तूम में राष्ट्रपति भवन को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है। सेना ने अक्तूबर 2021 में तख्तापलट किया था। तबसे वह संप्रभुता परिषद के जरिए देश को चला रही है। आरएसएफ की कमान परिषद के उपाध्यक्ष जनरल मोहम्मद हमदान डागालो के पास है। जबकि, सेना का नेतृत्व जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान कर रहे हैं, जो संप्रभु परिषद के प्रमुख हैं।


 

अर्धसैनिक बल और सेना के बीच झड़प की वजह
सेना और आरएसएफ प्रतिद्वंद्विता राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के शासन के समय से चली आ रही है, जिन्हें 2019 में हटा दिया गया था। ताजा झड़प की वजह ये है कि सूडान की सेना का मानना है कि आरएसएफ, अर्द्धसैनिकल बल के तहत आती है और उसे सेना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।  

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
खार्तूम में बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और घर के अंदर रहने की सलाह दी। एक ट्वीट में, मिशन ने भारतीयों से शांत रहने और अपडेट की प्रतीक्षा करने का भी आग्रह किया।  भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, सभी भारतीयों को नोटिस। गोलीबारी और झड़पों की खबरों को देखते हुए सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलना बंद करने की सलाह दी जाती है। कृपया शांत रहें और अपडेट का इंतजार करें।


और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed