{"_id":"5c4a0cb1bdec223c4643800c","slug":"successful-testing-of-lrsam-missile-did-by-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी तक जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल प्रयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लंबी दूरी तक जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल प्रयोग
Fri, 25 Jan 2019 12:36 AM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत ने बृहस्पतिवार को लंबी दूरी तक जमीन से हवा में मार करने वाली ‘एलआरएसएएम’ मिसाइल का ओडिशा में समुद्र तट पर युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से प्रयोग किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मिसाइल ने हवा में स्थित अपने टारगेट को सफलतापूर्वक भेदा।
विज्ञापन
यह मिसाइल डीआरडीओ और मैसर्स इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने मिलकर भारतीय नौसेना के लिए विकसित की है। इससे नौसेना की हवा में युद्ध प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। इस मिसाइल के सफल प्रयोग पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ सहित पूरी टीम और नौसेना को बधाई दी।
विज्ञापन