फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subsidy up 15 percent on cereals, fertilizers and oil

अनाज, खाद और तेल पर सब्सिडी बिल 15 फीसदी बढ़ा

Fri, 02 Feb 2018 02:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
 Subsidy up 15 percent on cereals, fertilizers and oil
national food security

वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सरकार पर अनाज, खाद और पेट्रोलियम पदार्थों का सब्सिडी बोझ 15 फीसदी बढ़कर 2.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए खाद्य सब्सिडी के मद में 1 लाख 69 लाख 323 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1 लाख 40 हजार 281 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


सरकार ने बजट में अनाजों का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बिक्री मूल्य अपरिवर्तित रखा है जिस वजह से अगले वित्त वर्ष के लिए खाद्य सब्सिडी बिल अधिक रखा गया है। खाद्य सुरक्षा के तहत 80 करोड़ लोगों को सस्ता अनाज दिया जाता है। इसी तरह खाद सब्सिडी का बजट 64 हजार 973 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस बार 70 हजार 79 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों पर सब्सिडी के मद में चालू वित्त वर्ष के लिए 24 हजार 932 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इनमें से रसोई गैस के लिए 20 हजार 377 करोड़ और मिट्टी तेल के लिए 4,555 करोड़ रुपये का बजट आवंटन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed