फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy says Abolish income tax to push growth

'मैं जेटली की जगह आ जाऊं तो हफ्ते भर में सब सुधार दूं'-सुब्रमण्यम स्वामी

Fri, 17 Jun 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy says Abolish income tax to push growth
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : file photo

अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ हमला बोल दिया है। स्वामी ने कहा है कि इनकम टैक्स खत्म किया जाना चाहिए। इससे बचत की दर और आर्थिक वृद्धि में सहायता मिलेगी। स्वामी ने कर आश्रयों में पड़े धन का राष्ट्रीयकरण करने का सुझाव दिया। स्वामी के मुताबिक इस कदम से कालेधन की समस्या सुलझेगी।

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक स्वामी ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली खुद एक वकील हैं, वह विदेशों में कालाधन रखने वालों के अधिकारों से भली-भांति वाकिफ हैं, फिर भी उनका कदम न बढ़ाना हैरानी भरा है।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि वो सरकार में आ जाए तो सारी समस्या का समाधान कर दें। उन्होंने कहा कि वे महज एक हफ्ते में इनकम टैक्स पूरी तरह खत्म कर देंगे, लोगों की बचत के लिए ऐसा करना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी की मानें तो उन्होंने इस मुद्दे पर खुद बैठकर पीएम मोदी से बात की है। स्वामी ने बताया कि टैक्स बचाने के लिए विदेशों में करीब 1,20,000 अरब रुपए जमा है, जिसे वापस लाए जाने की जरूरत हैं। स्वामी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी भी चाहते हैं कि कोष का राष्ट्रीयकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed