फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Study: Men who avoid treatment are at higher risk of death from high blood pressure, diabetes and HIV

अध्ययन: इलाज से कतराने पर पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और HIV से ज्यादा मौत का खतरा

Mon, 05 May 2025 06:50 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 06:50 AM IST
सार

प्लॉस मेडिसिन जर्नल के अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों में हाई BP, डायबिटीज और HIV का खतरा ज्यादा है, लेकिन मर्दानगी की सोच और इलाज से कतराने की आदत उन्हें ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। महिलाओं की तुलना में 131 देशों में पुरुषों की मृत्यु दर अधिक पाई गई।

विज्ञापन
Study: Men who avoid treatment are at higher risk of death from high blood pressure, diabetes and HIV
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दुनिया भर में पुरुषों को महिलाओं की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), डायबिटीज और एचआईवी/एड्स होने और उससे मरने का खतरा ज्यादा है। यह खुलासा प्लॉस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में हुआ है। इस अध्ययन में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) डाटा का इस्तेमाल किया गया और पाया गया कि पुरुषों में इन बीमारियों की दर ज्यादा है, लेकिन वे इलाज के लिए कम आगे आते हैं। मर्दानगी से जुड़े सामाजिक मानदंड और हेल्थकेयर की लागत इसकी बड़ी वजहें हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान बेनकाब: भारत को दोषी बताने के हर झूठ का पर्दाफाश... हताशा में दुष्प्रचार, फैला रहा मनगढ़ंत कहानियां
विज्ञापन


अध्ययन में ये बातें आई सामने
अध्ययन में यह भी देखा गया कि पुरुषों में धूम्रपान ज्यादा आम है। वहीं, महिलाएं अधिक मोटापे और असुरक्षित यौन व्यवहार का शिकार हैं। बावजूद इसके महिलाएं डॉक्टर के पास अधिक जाती हैं। इससे उन्हें बीमारियों का जल्द पता चलता है और उनका इलाज बेहतर होता है। मृत्यु दर के मामले में पुरुषों की एचआईवी/एड्स से मौत 131 देशों (64 फीसदी) में महिलाओं से ज्यादा थी। हाइपरटेंशन में 107 देशों (53 फीसदी) और डायबिटीज में 100 देशों (49 फीसदी) में पुरुषों की मृत्यु दर अधिक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Dubai: दुबई में बनी अरेबियन गैजेल्स, रफ्तार की दीवानी 30 महिलाओं का पश्चिम एशिया का पहला ऑल-वुमन सुपरकार क्लब

स्वास्थ्य सेवाओं में भेदभाव भी
दुनिया के 200 देशों में हाइपरटेंशन, 39 देशों (जैसे अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इथियोपिया) में डायबिटीज और 76 देशों (ऑस्ट्रेलिया, इटली, चिली आदि) में एचआईवी के इलाज में पुरुषों और महिलाओं को अलग तरह की देखभाल मिली। ग्लोबल 50/50 संस्था के सह-संस्थापक केंट ब्यूज ने कहा, ये अंतर केवल जैविक नहीं, बल्कि सामाजिक हैं। हमें स्वास्थ्य नीतियों में लैंगिक विश्लेषण जोड़कर सभी के लिए न्यायपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था बनानी चाहिए। विशेषज्ञों ने पुरुषों को समय पर जांच,इलाज और रोकथाम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की रणनीतियां बनाने की जरूरत पर जोर दिया ताकि लैंगिक असमानता को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed