फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arabian Gazelles formed in Dubai, West Asia's first all-women supercar club of 30 speed-crazy women

Dubai: दुबई में बनी अरेबियन गैजेल्स, रफ्तार की दीवानी 30 महिलाओं का पश्चिम एशिया का पहला ऑल-वुमन सुपरकार क्लब

Mon, 05 May 2025 06:12 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 06:12 AM IST
सार

रूढ़ियों को तोड़ते हुए दुबई में बना मिडिल ईस्ट का पहला ऑल-वुमन सुपरकार क्लब 'अरेबियन गैजेल्स'। हनान माजूजी की पहल से शुरू हुआ यह क्लब 30 महिलाओं को रफ्तार के जुनून से जोड़ता है। 

विज्ञापन
Arabian Gazelles formed in Dubai, West Asia's first all-women supercar club of 30 speed-crazy women
ऑल-वुमन सुपरकारक्लब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रह की सीमित सोच के दायरे को तोड़ते हुए महिलाओं के एक समूह ने मध्य पूर्व में पहला ऑल-वुमन सुपरकार क्लब अरेबियन गैजेल्स बना डाला है। इसमें शामिल होकर ये महिलाएं बेधड़क रफ्तार के रोमांच में जिदंगी का आनंद ले रही हैं।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात में कार रैली में हिस्सा लेने के लिए ये महिलाएं सप्ताहांत दुबई में जुटीं। यूएई और विदेशों से आई क्लब की 30 सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर चार दिनों की इस सुपरकार रैली में हिस्सा लिया।  इनमें कुछ इंजीनियर,कुछ उद्यमी और कुछ गृहिणी हैं, लेकिन इसके इतर इन सबका एक जुनून है जो इन्हें अन्य महिलाओं से अलग कतार में लाकर खड़ा करता है।
विज्ञापन


आठ साल पहले हुई क्लब की शुरुआत
इस क्लब की शुरुआत आठ साल पहले हनान माजूजी सोबाती ने की थी। उन्हें इस क्षेत्र में महिलाओं की अनदेखी खटक रही थी। फुजैराह की सड़क पर अपनी लेम्बोर्गिनी चलाते हुए वह बताती हैं, मैं अकेली औरत थी जो अपने पति की जगह इन कार रैलियों में जाती थी, क्योंकि पति को कारों का कोई शौक नहीं था। मुझे लगा कि किसी को इसके बारे में कुछ करना चाहिए और अधिक महिलाओं को लाकर बदलाव लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरकारों का जुनून
सुपरकारों के जुनून ने बड़ा करने और बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। सोबाती कहती हैं, हमें गाड़ी चलाने या कार पसंद करने के लिए किसी की इजाजत की ज़रूरत नहीं है। अगर हमें टेबल पर सीट नहीं दी जाती, तो हम खुद टेबल बना लेते हैं और सबको उसमें जगह देते हैं। ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed