फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Students to get Egg,Milk or Banana in Mid day meal!

अब मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा अंडा, दूध या केला!

Sat, 14 May 2016 05:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 05:11 AM IST
सार

  • सात साल बाद देशभर के करोड़ों स्कूली बच्चों के भोजन में प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने की तैयारी
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय की कमेटी ने की अनुशंसा

विज्ञापन
Students to get Egg,Milk or Banana in Mid day meal!
अंडे - फोटो : getty images

विस्तार

देशभर के सभी 10.13 करोड़ छात्रों के मिड डे मील में अब अंडा, दूध, दूध से बने उत्पाद या केला भी शामिल हो सकता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित कमेटी ने मिड डे मील के मेन्यू में इन्हें शामिल करने की अनुशंसा की है। फिलहाल आखिरी निर्णय केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री लेंगी। करीब सात साल बाद मिड डे मील के मेन्यू में प्रोटीन व कैलोरी की मात्रा बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि बच्चों के विकास में कैलोरी और प्रोटीन की सही मात्रा होनी आवश्यक है। इसी के चलते मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित की, ताकि वे सही सुझाव दे सकें। फिलहाल प्राइमरी विंग के बच्चों को एक समान 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन, जबकि छठीं से आठवीं कक्षा के बच्चों को  7 सौ ग्राम कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन दिया जाता है।
विज्ञापन


कमेटी ने सुझाव दिया है कि जो छात्र अंडा नहीं खाते हैं, ऐसे छात्रों को दूध, दुग्ध उत्पाद या फिर सोयाबीन से बने उत्पाद दिए जा सकते हैं। इसके अलावा केला तो मिलना ही चाहिए। कमेटी ने अनाज की मात्रा थोड़ी कम कर वसा बढ़ाने की सिफारिश की है। फिलहाल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, असम, झारखंड, केरल, उड़ीसा, तमिलनाडु आदि में अंडा या दूध दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed