फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   students commits suicide due to apprehension of poor performance in neet exam 2020 in Tamil Nadu

नीट परीक्षा: तमिलनाडु में एक और परीक्षार्थी ने की आत्महत्या, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने जताया दु:ख

Sun, 13 Sep 2020 02:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Sep 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
students commits suicide due to apprehension of poor performance in neet exam 2020 in Tamil Nadu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में खराब प्रदर्शन की आशंका से शनिवार को एक 19 वर्षीय परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जोतिश्री दुर्गा के रूप में हुई है और वह अपने घर में लटकी हुई पाई गई। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने परिवार को खुद को दोष न देने के लिए लिखा है और परीक्षा में असफल होने के डर से और सीट पाने में सक्षम नहीं होने के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, उसके घरवालों को छात्रा के पास हो जाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन



इस घटना से कुछ दिन पहले राज्य के अरियालुर में एक छात्र ने आत्महत्या की थी। नीट के विरोध में तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने ट्वीट करते हुए इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि छात्रों के पास सफलता का स्वाद चखने के कई रास्ते हैं और उन्हें इस तरह के आत्मघाती कदमों का सहारा नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं दुखद हैं और छात्र भविष्य का आधार हैं। डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट किया कि अनीता (2017 में आत्महत्या करने वाली छात्रा) से लेकर जोतिश्री दुर्गा तक की मौत से हमें यह समझ में आ जाना चाहिए था कि नीट छात्रों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा की मैं दोबारा कहता हूं कि आत्महत्या समाधान नहीं है, नीट कोई परीक्षा ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed