फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   student said rahul Sir my request is I want to take a selfie with you in 

VIDEO: जब छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा- क्या मैं आपके साथ सेल्फी ले लूं

Sat, 24 Mar 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 24 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
student said rahul Sir my request is I want to take a selfie with you in 
राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक में चुनावी दौरे पर हैं। यहां वह एक स्कूल में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे तभी बीच भाषण में एक छात्रा ने ऐसा कुछ कहा कि सब सुनकर हैरान रह गए। छात्रा ने राहुल गांधी से कहा- "सर मैं आपके साथ एक सेल्फी लेना चाहती हूं" इसके बाद राहुल गांधी मुस्कुराए और मंच से उतर कर लड़की के पास पहुंच गए फिर राहुल के साथ लड़की ने सेल्फी ली। इस दौरान वह मैसूर के महारानी कॉलेज में छात्राओं से सीधे संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन


यहां राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में जिन लोगों को आर्थिक मदद की जरूरत है उन्हें नहीं मिल पा रही है। लेकिन नीरव मोदी देश के 22 हजार करोड़ लेकर भाग जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर यह पैसा व्यापार करने के लिए महिलाओं को दिया जाता तो सोचिए किताना फायदा होता। 
विज्ञापन


इस दौरान एक छात्रा ने राहुल से सवाल किया कि सर अगर मैं एनसीसी का सी सार्टिफिकेट लेती हूं तो आप मुझे इसके क्या लाभ देंगे। इस पर राहुल गांधी जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि मैं एनसीसी के बारे में ज्यादा डिटेल में नहीं जानता हूं। इसलिए इस पर ठीक से जवाब नहीं दे पाउंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है

student said rahul Sir my request is I want to take a selfie with you in 
राहुल गांधी
उन्होंने एक बार फिर नोटबंदी को बहुत बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा यह नहीं की जानी चाहिए थी। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हम देश में रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। 

कर्नाटक में चुनाव से पहले राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार मंदिर, मठ और मजारों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। 

बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दलों के नेताओं का राज्य का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed