{"_id":"5c0d2276bdec22414c64430c","slug":"student-found-dead-in-the-open-university-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मुक्त विश्वविद्यालय की कक्षा में मृत पायी गयी छात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मुक्त विश्वविद्यालय की कक्षा में मृत पायी गयी छात्रा
भाषा, सांगली (महाराष्ट्र)
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
महाराष्ट्र के सांगली में मुक्त विश्वविद्यालय की 24 वर्षीय छात्रा रविवार को कक्षा में मृत पायी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के मढावनगर इलाके में एक इमारत में स्थित शांतिनिकेतन खुला विश्वविद्यालय की कक्षा में छात्रा वैशाली नलवाडे मृत मिली।
उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम की कक्षा में कुछ छात्रों ने नलवाडे का शव देखा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि उसने खुदकुशी की या कुछ अन्य मामला है। जिले के मलेवाडी गांव की नलवाडे रविवार को पढ़ाई के लिए कॉलेज आयी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।