फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strike of prisoners in bareillyCentral Jail ends

सेंट्रल जेल में कैदियों की हड़ताल खत्म, जिला जेल के कैदियों को भड़काने की कोशिश

Tue, 06 Sep 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 06 Sep 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
Strike of prisoners in bareillyCentral Jail ends
फाइल फोटो - फोटो : RajeevGupta/AmarUjala Dehradun

14 साल की सजा काट चुके उम्रकैदियों की रिहाई की मांग को लेकर बरेली सेंट्रल जेल में पिछले चार दिनों से चल रही भूख हड़ताल सोमवार की शाम खत्म हो गई। जेल अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद सभी कैदियों ने शाम का भोजन किया। स्थानीय स्तर की समस्याएं जेल प्रशासन खुद दूर करेगा। कैदियों का दिया मांगपत्र शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बरेली सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल की शुरुआत दो सितंबर से हुई थी। पहले दिन छह कैदी हड़ताल पर रहे थे। दूसरे दिन शनिवार को बीमार कैदियों को छोड़कर लगभग सभी 1900 कैदियों ने भूख हड़ताल की थी। तीसर दिन रविवार को जेल प्रशासन की मेहनत रंग लाई और छह सौ कैदियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।
विज्ञापन


मगर 1300 कैदी हड़ताल करने की जिद पर अड़े रहे। जेल अधीक्षक पीएन पांडेय सोमवार सुबह से ही कैदियों को समझाने की कोशिश में जुट गए। उन्होंने हर बैरक में जाकर कैदियों की समस्याएं सुनी। कैदियों की मांग पर मिलाई, खाना और इलाज संबंधी समस्याएं स्थानीय स्तर पर निपटाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी एकता टूटने से बाकी बचे तीन सौ कैदियों का मनोबल भी टूट गया

Strike of prisoners in bareillyCentral Jail ends
Jail

कहा कि रिहाई के संबंधी फैसला शासन पर होना है, जिसके लिए मांग पत्र भेज दिया जाएगा। इसका असर यह हुआ कि सोमवार दोपहर तक करीब एक हजार कैदी हड़ताल से दूर हो गए। उन्होंने दोपहर को खाना भी खाया।

आपसी एकता टूटने से बाकी बचे तीन सौ कैदियों का मनोबल भी टूट गया। शाम को उन्होंने जेल अधीक्षक को ज्ञापन दिया और हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। सोमवार की शाम सभी कैदियों ने आम दिनों की तरह खाना खाया।  

कैदियों को उनकी मांगें शासन को भेजने का वादा किया। कानूनी समस्याएं भी बताई गईं। छोटी मोटी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। यह समझाने पर ज्यादातर कैदियों ने दोपहर को ही हड़ताल खत्म कर दी थी। बाकी बचे तीन सौ कैदी शाम तक मान गए। इस तरह कैदियों की भूख हड़ताल पूरी तरह खत्म हो गई है। -पीएन पांडेय, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल, बरेली। 

जिला जेल के कैदियों को भड़काने की कोशिश

Strike of prisoners in bareillyCentral Jail ends

पिछले कई दिनों से यहां सेंट्रल जेल में कैदी भूख हड़ताल कर रहे थे। सोमवार को कुछ दबंग बंदियों जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को भड़काने की कोशिश की। मामला बिगड़ता इससे पहले जेल प्रशासन सक्रिय हो गया और कैदियों को समझा लिया गया। 

यहां जिला जेल में करीब तीन सौ सजायाफ्ता कैदी हैं, जिनमें 60 उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह सेंट्रल जेल का हवाला देकर जिला जेल के दबंग बंदियों ने रिहाई का लालच देकर उम्रकैदियों को भड़का दिया। इसका असर यह हुआ कि जिला जेल के कुछ कैदियों ने सुबह का नाश्ता लेने से मना कर दिया और अपनी बैरक में अनशन पर बैठ गए।

इसकी जानकारी जिला जेल अफसरों को मिली तो खलबली मच गई। जेल अधीक्षक ने खुद बैरक में जाकर कैदियों को समझाने के साथ हकीकत से अवगत कराया। इससे कैदी मान गए। इसके बाद नाश्ता किया और खाना भी खाया। जिला जेल अधीक्षक ददीराम मौर्या ने बताया कि सुबह कुछ कैदी बहकावे में आ गए थे, लेकिन समझाने पर मान गए। सोमवार सुबह-शाम सभी कैदियों ने खाना खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed