फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strict rules for P2P platforms, RBI gave guidelines

RBI: पी2पी मंचों के लिए नियम सख्त, आरबीआई ने दिया निर्देश; निवेश उत्पाद के रूप में कर्ज पर लगेगी रोक

Sat, 17 Aug 2024 04:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 04:55 AM IST
सार

 पी2पी मंचों के लिए नियम अब सख्त होंगे। आरबीआई ने कहा है कि निवेश उत्पाद के रूप में कर्ज देने को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
Strict rules for P2P platforms, RBI gave guidelines
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

आरबीआई ने पारदर्शिता लाने और अनुपालन में सुधार के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी-पीयर टू पीयर (एनबीएफसी-पी2पी) ऋण मंचों के लिए मानदंड सख्त कर दिए हैं। इससे इन मंचों के जरिये निवेश उत्पाद के रूप में कर्ज को बढ़ावा देने पर रोक लगेगी। पी2पी ऋण मंच बैंकों या वित्तीय संस्थानों को मध्यस्थ बनाए बिना कर्ज लेने वालों को सीधे कर्जदाताओं से जोड़ते हैं।
विज्ञापन


आरबीआई के शुक्रवार को जारी संशोधित मास्टर निर्देश में कहा गया है कि पी2पी मंचों को निवेश उत्पाद के रूप में कर्ज देने को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। साथ ही, इनमें सुनिश्चित न्यूनतम रिटर्न और नकदी विकल्प जैसी सुविधाएं नहीं होनी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि एनबीएफसी-पी2पी ऋण मंच को किसी ऐसे बीमा उत्पाद की बिक्री के लिए ग्राहकों को लुभाना नहीं चाहिए, जिसमें कर्ज वृद्धि या ऋण गारंटी जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
विज्ञापन


तब तक जारी नहीं होगा कोई भी कर्ज
आरबीआई ने संशोधित मास्टर निर्देश में कहा, जब तक ऋण देने वाले और कर्ज लेने वाले का मिलान बोर्ड की ओर से अनुमोदित नीति के अनुसार नहीं हो जाता, तब तक कोई भी लोन जारी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, कड़े किए गए मानदंड
आरबीआई ने 2017 में पी2पी कर्ज के लिए निर्देश जारी किए थे। हालांकि, यह देखा गया है कि इनमें से कुछ मंच कर्ज देने के लिए ऐसी प्रथाओं को अपनाने लगे, जो मास्टर निर्देश-2017 के प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed