फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strict action on ministries that stop promotion files of scientists, will now send report to DoPT in 72 hours

वैज्ञानिकों की प्रमोशन फाइल रोकने वाले मंत्रालयों पर सख्ती, अब 72 घंटे में डीओपीटी को भेजेंगे रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2020 05:39 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 08 Jul 2020 05:39 PM IST
सार

'संशोधित लचीला पूरक योजना' के तहत प्रमोशन के लिए योग्य सभी वैज्ञानिकों की फाइल दस जुलाई तक डीओपीटी के आरआर सेक्शन में जमा करानी होगी...

विज्ञापन
Strict action on ministries that stop promotion files of scientists, will now send report to DoPT in 72 hours
Dr Jitendra Singh, Minister DOPT - फोटो : PIB

विस्तार

भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने वैज्ञानिकों की प्रमोशन फाइल रोकने वाले मंत्रालयों के प्रति नाराजगी जताई है। डीओपीटी ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए अब वैज्ञानिक मंत्रालयों एवं विभागों से 72 घंटे के अंदर वैज्ञानिकों की प्रमोशन फाइल डीओपीटी के पास भेजने का कार्यालय ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


'संशोधित लचीला पूरक योजना' के तहत प्रमोशन के लिए योग्य सभी वैज्ञानिकों की फाइल दस जुलाई तक डीओपीटी के आरआर सेक्शन में जमा करानी होगी।


बता दें कि विभिन्न वैज्ञानिक मंत्रालयों एवं विभागों में 'संशोधित लचीला पूरक योजना' के अंतर्गत वैज्ञानिकों को प्रमोशन देने के लिए बायो तकनीकी विभाग के प्रोफेसर के. विजय राघवन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन


इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 'कमेटी ऑफ सेक्रेटरी' (सीओएस) ने गाइडलाइन निर्धारित की थी। सीओएस ने 20 फरवरी 2020 को एक बैठक कर प्रमोशन के मुद्दे पर अपनी सिफारिश दी। इनमें कहा गया था कि संबंधित मंत्रालय और विभाग बहुत ही सामान्य तरीके से परमोशन के मानक तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ध्यान रहे कि जो भी मानक तैयार करें, उनमें उत्कृष्ट वैज्ञानिक का कामकाज शामिल हो। यानी जिन्होंने अत्यंत उत्कृष्ट कार्य किया है, वे प्रमोशन के मामले में पीछे न छूट जाएं। कितने वैज्ञानिकों को प्रमोशन मिलेगा, उनका एचएजी लेवल क्या होगा, इस बाबत सभी मंत्रालय और विभाग अलग-अलग व अपनी जरूरत के हिसाब से रिपोर्ट तैयार करेंगे।

इस मामले में 16 अप्रैल 2020 को एक रिमाइंडर भेजा गया था। इसमें सभी वैज्ञानिक मंत्रालयों और विभागों से कहा गया था कि वे 31 मई तक सीओएस द्वारा तैयार गाइड लाइन के आधार पर अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट 'एटीआर' जमा करा दें।


हैरानी की बात है कि किसी भी मंत्रालय ने एटीआर जमा नहीं कराई। अब डीओपीटी ने दो दिन पहले दोबारा से उन सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि वे दस जुलाई तक अपनी एटीआर भेज दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed