फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Story PagePeople in villages along disputed border with Assam can vote in Meghalaya polls CEC

सीमा विवाद के बीच CEC ने कहा: मेघालय चुनाव में असम सीमा से सटे गांवों के लोग कर सकेंगे वोटिंग, दिए ये निर्देश

Fri, 13 Jan 2023 04:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 04:15 PM IST
सार

सीईसी कुमार ने कहा, कोई परेशानी की बात नहीं है। हमने अपनी ओर से स्थिति की समीक्षा की है और दोनों पक्षों के जिला अधिकारियों से विस्तृत बैठकें की हैं।

विज्ञापन
Story PagePeople in villages along disputed border with Assam can vote in Meghalaya polls CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम से लगी विवादित सीमा से सटे गांवों में रहने वाले पंजीकृत मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में भाग ले सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


कुमार ने मेघालय में चुनाव की तैयारियों की दो दिवसीय समीक्षा में चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम का नेतृत्व किया। यात्रा का समापन शुक्रवार को हुआ। सीईसी ने कहा, विवादित सीमा के लगे गावों में रहने वाले लोग चुनाव में भाग ले सकते हैं। दोनों पक्षों ने संयुक्त बैठकें की हैं और वरिष्ठ स्तर पर भी चर्चा हो रही है। हम स्थिति देख रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन


सीईसी कुमार ने कहा, कोई परेशानी की बात नहीं है। हमने अपनी ओर से स्थिति की समीक्षा की है और दोनों पक्षों के जिला अधिकारियों से विस्तृत बैठकें की हैं। उन्होंने कहा, आयोग ने 16 केंद्रीय एजेंसियों को खर्च के प्रति संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में समन्वित तरीके से काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने आगे कहा, एजेंसियों को राज्य में आने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों की उचित जांच करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को नकदी के साथ मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने से रोका जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित मामलों को कम से कम तीन बार स्थानीय समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से प्रचारित करना होगा और यह भी बताना होगा कि ऐसे लोगों नामांकित क्यों किया गया। कुमार ने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में 21 लाख मतदाता अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 55 सीटों और पांच अनारक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि कुल 3,482 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक में औसतन 620 मतदाता होंगे, 120 बूथों को महिला टीमों द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। कुल 81,443 मतदाता पहली बार मतदान करने के पात्र होंगे।

पिछले साल नवंबर में विवादित सीमा हिंसक झड़प झड़प हुई थी, जिसमें मेघालय के पांच आदिवासी ग्रामीणों और असम के एक वन रक्षक सहित कम से कम छह लोग मारे गए थे। असम और मेघालय के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा से सटे 12 क्षेत्रों में लंबे समय से विवाद है और जिस स्थान पर हिंसा हुई वह उनमें से एक है। दोनों राज्यों ने छह क्षेत्रों में विवाद को समाप्त करने की दिशा में पिछले साल मार्च में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

नगालैंड दौरे पर चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम
चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर नगालैंड पहुंची। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस साल 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार का कार्यकाल 4 मार्च को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि टीम जिला चुनाव अधिकारियों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ पहली बार मतदाताओं के अलावा राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ बैठक करेगी। इस बीच, राज्य में विभिन्न जनजातीय निकायों और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों वाले समूह नागालैंड पीपुल्स एक्शन कमेटी (एनपीएसी) ने शनिवार को सुबह 6 बजे से छह घंटे के बंद का आह्वान किया है। एनपीएसी के एक सदस्य ने कहा कि हड़ताल का आह्वान जटिल नागा राजनीतिक मुद्दे को हल किए बिना विधानसभा चुनाव कराने के विरोध में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed