फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Story on Delhi education system based on impartial, on-the-ground reporting: NYT

दिल्ली की शिक्षा प्रणाली: न्यूयॉर्क टाइम्स ने पेड न्यूज का आरोप किया खारिज, कहा- हमारी रिपोर्ट निष्पक्ष

Fri, 19 Aug 2022 10:22 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 19 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

आप ने कहा कि जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने शिक्षा के दिल्ली मॉडल पर सकारात्मक खबर छापी तो नरेंद्र मोदी सरकार ने सीबीआई को सिसोदिया के घर भेज दिया।

विज्ञापन
Story on Delhi education system based on impartial, on-the-ground reporting: NYT
Manish Sisodia - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पेड न्यूज के आरोप को खारिज करते हुए अमेरिकी अखबार ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की शिक्षा प्रणाली पर न्यूयॉर्क टाइम्स की कहानी निष्पक्ष और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग पर आधारित है। सीबीआई द्वारा दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार को आप सरकार की आबकारी नीति के संबंध में छापेमारी के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया, जिसके पास शिक्षा और उत्पाद शुल्क विभाग भी हैं। 

विज्ञापन


आप का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार 
आप ने कहा कि जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने शिक्षा के दिल्ली मॉडल पर सकारात्मक खबर छापी तो नरेंद्र मोदी सरकार ने सीबीआई को सिसोदिया के घर भेज दिया। भाजपा ने यह कहकर पलटवार किया कि यह एक पेड न्यूज वाला लेख है। मामले पर स्पष्टीकरण के लिए अनुरोध करने पर न्यूयॉर्क टाइम्स के बाहरी संचार निदेशक निकोल टायलर ने एक ईमेल में पीटीआई को बताया कि दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयासों के बारे में हमारी रिपोर्ट निष्पक्ष, जमीनी रिपोर्टिंग पर आधारित है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी सफाई 
उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है जिसे द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कई वर्षों से कवर किया है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की पत्रकारिता हमेशा स्वतंत्र होती है, राजनीतिक या विज्ञापनदाता के प्रभाव से मुक्त होती है। इस आरोप पर कि खलीज टाइम्स द्वारा भी यही कहानी प्रकाशित की गई है, टायलर ने स्पष्ट किया कि अन्य समाचार संस्थान नियमित रूप से हमारे कवरेज को अनुमति लेकर पुनर्प्रकाशित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली पर छापी रिपोर्ट 
18 अगस्त को द न्यूयॉर्क टाइम्स ने आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान दिल्ली की शिक्षा प्रणाली के व्यापक बदलाव पर प्रकाश डालते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के पहले पन्ने पर 'हमारे बच्चे इसके लायक हैं' शीर्षक से कहानी प्रकाशित की। यह बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा भारत की राजधानी के पब्लिक स्कूलों के कायाकल्प के बाद छात्र नामांकन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

रिपोर्ट के साथ अखबार ने दिल्ली सरकार के स्कूलों की तीन छात्राओं के साथ सिसोदिया की एक तस्वीर प्रकाशित की, जिसके साथ कैप्शन लिखा है-दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों का औचक दौरा कर कायाकल्प की शुरुआत की। अब भारत के अन्य राज्य दिल्ली मॉडल अपनाने पर जोर दे रहे हैं। 


भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट में पूछा, ऐसा कैसे है कि न्यूयॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स दिल्ली के गैर-मौजूद शिक्षा मॉडल पर एक ही लेख, शब्द दर शब्द, एक ही व्यक्ति द्वारा लिखे गए, वही तस्वीरें (वह भी एक निजी स्कूल की) प्रकाशित करते हैं? अरविंद केजरीवाल का सबसे अच्छा बचाव पेड प्रमोशन के अलावा और कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed