{"_id":"5b1273a84f1c1b986e8b5de8","slug":"storm-and-thunderstorm-may-hit-again-areas-of-northern-india-including-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं टला है आंधी-तूफान का खतरा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन इलाकों में दोबारा मच सकती है तबाही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं टला है आंधी-तूफान का खतरा, दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन इलाकों में दोबारा मच सकती है तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jun 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर और शाम को धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है। यहां का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश में अचानक धूलभरी आंधी चलने के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो गया था। आंधी के कारण कई इलाकों से पेड़ गिरने की खबरें भी आईं।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक "दिल्ली में सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहा। हालांकि दोपहर और शाम के समय धूलभरी आंधी और तूफान के आने की संभावना है।" दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 54 फीसदी था और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रह सकता है। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम यानि 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आंधी तूफान ने दोबारा तबाही मचाई। शुक्रवार शाम आये आंधी तूफान ने यहां 15 लोगों की जान ले ली। जबकि 9 लोग घायल हो गए। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा और संभल जिलों पर पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले 28 मई को भी आंधी तूफान ने उत्तर प्रदेश में ऐसी ही तबाही मचाई थी। जिस कारण अलग अलग इलाकों में आंधी और बिजली ने करीब 9 लोगों की जान ले ली और 6 लोग घायल हो गए। सूचना विभाग के प्रधान सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार उन्नाव जिले में सोमवार को बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि मई की शुरुआत से अब तक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आकर अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो गई है।