फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stop calling me My Lord and I will give you half of my salary SC judge tells senior advocate

Supreme Court: 'मुझे माई लॉर्ड कहना बंद करें, मैं आपको आधा वेतन दूंगा', सुप्रीम कोर्ट के जज ने वकील से कहा

Thu, 02 Nov 2023 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Nov 2023 08:43 PM IST
सार

2006 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें फैसला लिया गया था कि कोई भी वकील न्यायाधीशों को 'माई लॉर्ड' और 'योर लॉर्डशिप' कहकर संबोधित नहीं करेगा। हालांकि, आमतौर पर वकील इसका पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Stop calling me My Lord and I will give you half of my salary SC judge tells senior advocate
supreme court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने वकीलों की ओर से बार-बार 'माई लॉर्ड' और 'योर लॉर्डशिप' कहे जाने पर नाखुशी जताई। वाकया न्यायिक कार्यवाही के दौरान हआ। दरअसल, कोर्ट में बुधवार को एक नियमित मामले की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान पीठासीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना के साथ पीठ पर जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी बैठे थे। तभी जस्टिस नरसिम्हा ने एक वरिष्ठ वकील से कहा कि आप कितनी बार 'माई लॉर्ड्स' कहेंगे। यदि आप यह कहना बंद कर देंगे, तो मैं आपको अपना आधा वेतन दे दूंगा। 

विज्ञापन


बहस के दौरान वकील न्यायाधीशों को हमेशा से 'माई लॉर्ड' या 'योर लॉर्डशिप' कहते आए हैं। जो लोग इसके खिलाफ हैं, वह इसे औपनिवेशिक युग और गुलामी की निशानी कहते हैं। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि आप इसके बजाय 'सर' का उपयोग क्यों नहीं करते। वरना वह गिनना शुरू कर देंगे कि वरिष्ठ वकील ने कितनी बार 'माई लॉर्ड्स' शब्द का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


दरअसल, 2006 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें फैसला लिया गया था कि कोई भी वकील न्यायाधीशों को 'माई लॉर्ड' और 'योर लॉर्डशिप' कहकर संबोधित नहीं करेगा। हालांकि, आमतौर पर वकील इसका पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed