फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stones pelted on car of Vanchit Bahujan Aghadi candidate Dilip Maske in Hingoli, head injured

Maharashtra: हिंगोली में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पथराव, सिर में आई चोट

Tue, 19 Nov 2024 03:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 19 Nov 2024 03:54 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: कार में आए पांच अज्ञात लोगों वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने बताया कि मस्के के सिर में चोट आई और उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया।

विज्ञापन
Stones pelted on car of Vanchit Bahujan Aghadi candidate Dilip Maske in Hingoli, head injured
कार पर पथराव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार तड़के कुछ लोगों ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पथराव किया। इसमें दिलीप मस्के के सिर में चोट लगने से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया। हिंगोली-कलमनुरी रोड पर सेल्सुरा पाटी इलाके में कार पर हमला किया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि कार में आए पांच अज्ञात लोगों वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने बताया कि मस्के के सिर में चोट आई और उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया। मस्के कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं, जहां पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अनिल देशमुख की कार पर भी हुआ था पथराव
सोमवार रात को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर पथराव हुआ था। अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस दौरान वह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की।नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे
उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत एकत्र करने के लिए गई। कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed