फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stone-Pelting Stopped after Demonetisation In J&K says arun jaitley

जेटली बोले-नोटबंदी से बंद हो गई कश्मीर में पत्थरबाजी

Sun, 08 Oct 2017 10:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Stone-Pelting Stopped after Demonetisation In J&K says arun jaitley
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के हमले झेल रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि नोटबंदी से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदात में काफी कमी आई है।
विज्ञापन


पिछले 8-10 महीनों से जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज नहीं दिख रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी का वही असर हुआ है जिसकी उम्मीद की गई थी। जेटली ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कही। उनसे पूछा गया था कि स्वच्छ भारत, जीएसटी और नोटबंदी जैसे कदमों से जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


जेटली ने शनिवार को बर्कले-भारत सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा, ‘टेरर फंडिंग पर लगाम लग गई है। कुछ आतंकी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन आप पाएंगे कि जिन 5,000-10,000 पत्थरबाजों को आतंकवादी संगठनों द्वारा पैसा दिया जा रहा था, वे खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा क्यों है कि पिछले 8-10 महीने से पत्थरबाजी पर लगाम लग गई है।’ जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान वह कारपोरेट जगत के दिग्गजों से भी मिलेंगे।

पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक 1000 और 500 के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा कर दी थी। सरकार ने उस समय कहा था कि इसका मकसद कालेधन, जाली नोट, आतंकवादी गतिविधियों और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है।


सरकार ने जब नोट बंदी की वजह से डिजिटलीकरण होने की बात कही तो विपक्ष ने फेल होने पर लक्ष्य बदलने का आरोप लगाया है। जीडीपी में गिरावट के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसके लिए नोट बंदी को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed