{"_id":"66617336ca4a4d710102b4b4","slug":"stone-pelting-on-police-and-bmc-officials-during-an-anti-encroachment-drive-in-powai-area-news-in-hindi-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी की टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और बीएमसी की टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
Thu, 06 Jun 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
मुंबई के पवई के एक झुग्गी इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया। इस दौरान कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पर पथराव किया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे हुई घटना के तुरंत बाद बीएमसी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोक दिया। उन्होंने कहा कि पवई के जय भवानी नगर में जब अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा था, तब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों और बीएमसी टीम पर पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।
विज्ञापन
पथराव की घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं का एक समूह पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी पत्थरों से खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | A few police personnel have been injured in stone pelting on Police and BMC officials during an anti-encroachment drive in Mumbai's Powai area. Heavy police presence in the area pic.twitter.com/tKpArzC2qk
— ANI (@ANI) June 6, 2024