{"_id":"60203ac88ebc3e709963d7b0","slug":"still-an-opportunity-to-learn-from-nature","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदा पर पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया, 'अब भी प्रकृति से सीखने का अवसर है'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चमोली आपदा पर पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया, 'अब भी प्रकृति से सीखने का अवसर है'
Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह
- फोटो : pti
चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रो. जीडी अग्रवाल गंगा नदी पर बनाए जा रहे बांधों को लेकर लंबे समय तक अनशनरत रहे और आमरण अनशन कर अपनी प्राण त्यागे थे। और उनकी मांग थी कि गंगा, भागीरथी, मंदाकिनी और अलकनंदा पर सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित बांधों पर तत्काल रोक लगा दी जाए। लेकिन सरकारों ने उनकी मांगों को नहीं माना। अब प्रकृति ने ही इन योजनाओं को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
हमें इस विनाश का गहरा दुख है। पिछले 15 वर्षों से अपनी सरकारों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। हमें अब भी प्रकृति से सीखने का अवसर है।
बता दें कि उत्तराखंड की 14 नदी घाटियों में 220 से ज्यादा छोटी बड़ी परियोजनाएं बन रही हैं। इस वजह से नदियों को 10 से 15 किलोमीटर तक सुरंग में डाला जा रहा है। इन बांधों के कारण नदियों की अविरलता पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा नदियों में लगातार खनन से भी नदियों के अस्तित्व पर संकट है।
विज्ञापन
