फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stephan Hale says Governments around the world must understand the importance of science

नोबेल पुरस्कार विजेता स्टीफैन हेल ने कहा-दुनियाभर की सरकारों को विज्ञान की अहमियत समझनी होगी

Sun, 05 Jan 2020 05:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jan 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Stephan Hale says Governments around the world must understand the importance of science
stephan hell - फोटो : Social Media

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन शनिवार को बेंगलूरू में किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन की शुरुआत हुई। साइंस कांग्रेस में आए जर्मनी के फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार विजेता स्टीफैन हेल ने कहा कि सरकारें या तो विज्ञान को समझ नहीं पाती हैं या वो उसे पसंद नहीं करती हैं। समय की जरूरत ये है कि दुनियाभर की सरकारों को इसके महत्व को समझना होगा। हेल ने स्प्ष्ट कहा कि विज्ञान में बड़ी खोज तय समय में नहीं होती है। इसके लिए समय चाहिए और काफी काम करना होता है।

विज्ञापन


इसी इजराइल की केमेस्टी में नोबेल पुरस्कार विजेता अदा योनाथ ने कहा कि जिस दिन सरकारें विज्ञान के महत्व को समझ जाएंगी उस दिन वो विज्ञान को आगे बढ़ाने में मदद करने लगेंगी। सरकारें तय समय के लिए बनती हैं लेकिन विज्ञान की दुनिया की कोई सीमा नहीं है। यह लंबे समय तक चलने वाली एक प्रक्रिया है।

विज्ञापन

विज्ञान दूसरे पेशे से पूरी तरह अलग

वरिष्ठ भारतीय वैज्ञानिक सीएन राव ने कहा कि विज्ञान किसी दूसरे क्षेत्र या पेशे से पूरी तरह अलग है। ये पूरी जिंदगी करने वाला काम है। विज्ञान का न तो कोई रंग होता है न कोई जाति और न कोई धर्म। विज्ञान को अच्छी सोच चाहिए न की दिमाग।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा विज्ञान में आपकी पृष्ठभूमि मायने नहीं रखती है। ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें गरीब तपके से आए बच्चों ने विज्ञान की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। सीएन राव ने कहा कि भारत राजनीति और आर्थिक मोर्चे पर शक्तिशाली देश बनना चाहता है।


इससे पहले ये कोशिश होनी चाहिए कि वे विज्ञान की दुनिया में भी ताकतवर बने। दुर्भाय है कि विज्ञान को दूसरे क्षेत्रों की तुलना में तवज्जों नहीं मिल पाती है। जब तक ऐसा होता रहेगा हम पीछे ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed