{"_id":"5f3402c9d165a66e9c3957b8","slug":"statewide-complete-lockdown-on-28th-august-stands-withdrawn-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः सरकार ने पांचवीं बार संपूर्ण लॉकडाउन में किया बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः सरकार ने पांचवीं बार संपूर्ण लॉकडाउन में किया बदलाव
Wed, 12 Aug 2020 08:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी संपूर्ण लॉकडाउन में एक दिन की कमी कर पांचवीं बार बदलाव किया। राज्य में अब 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन वापस लेने का फैसला कई जगह से आग्रह के बाद लिया गया।
विज्ञापन
Statewide complete lockdown on 28th August stands withdrawn. It will be observed on 20th August, 21st August, 27th August and 31st August: Government of West Bengal pic.twitter.com/1u8cZO3FMg
— ANI (@ANI) August 12, 2020विज्ञापन
अगस्त के महीने के अंतिम सप्ताह में दो दिन 27 और 28 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से कारोबारी और बैंकिंग कामकाज में मुश्किल आने की बात कही गई। इसके बाद 31 अगस्त को फिर संपूर्ण लॉकडाउन होना है।
विज्ञापन
सरकार के पूर्व के आदेश के अनुसार इन तीन दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन होना था। राज्य में पूर्व के आदेश के अनुसार इस महीने पांच दिन का संपूर्ण लॉकडाउन होना था, जो अब चार दिन होगा। आदेश में कहा गया कि इस महीने संपूर्ण लॉकडान की तारीख अब 20, 21, 27 और 31 अगस्त होंगी। इस महीने के शुरू में पांच और आठ अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन रहा था।