फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   States can't grant free power supply or Subsidy on Electricity bill under new power tariff policy

अब नहीं मिलेगी 'मुफ्त बिजली' या बिजली बिल पर सब्सिडी, आ रहा है यह नया कानून

Mon, 23 Sep 2019 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला
अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 23 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
States can't grant free power supply or Subsidy on Electricity bill under new power tariff policy
Electricity

मतदाताओं को 'फ्री बिजली' या बिजली के बिल पर भारी सब्सिडी देने की राजनीति पर जल्द ही विराम लग सकता है। केंद्र सरकार नई बिजली टैरिफ संबंधी पॉलिसी में इस तरह के प्रावधान लागू करने पर विचार कर रही है। यह नीति लागू होने के बाद कोई सरकार मुफ्त बिजली देने की योजना लागू नहीं कर सकेगी। हालांकि, राज्य सरकारों के पास अपने मतदाताओं को सस्ती बिजली देने का विकल्प बना रहेगा।

विज्ञापन

देश पर पड़ता है बोझ

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि नए नियमों के तहत क्रॉस सब्सिडी को 25 फीसदी प्रति वर्ष की दर से कम करना होगा, जिससे आने वाले समय में इसे पूरी तरह खत्म किया जा सके। क्रॉस सब्सिडी के मामले में राज्य सरकारों के माध्यम से अंततः देश पर भार पड़ता है, और सब्सिडी का भुगतान समाज के ही दूसरे वर्ग को करना पड़ता है। वहीं अगर सरकारें चाहती हैं कि वे अपने नागरिकों को मुफ्त बिजली दें, तो उन्हें इसका मूल्य अपने वित्तीय संसाधनों से चुकाना होगा या अपने बजट में अलग से प्रावधान करना होगा।    

विज्ञापन

नागरिकों में बढ़े बिजली बचत की भावना

सरकारों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर यानी मतदाताओं के खाते में सब्सिडी राशि को भेजने विकल्प का होगा। यानी नागरिकों को तो अपने उपभोग के हिसाब से बिजली बिल चुकाना होगा, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए पैसे में से वे इसका भुगतान कर सकेंगे। वहीं, जिनका बिजली बिल कम आएगा, वे अपनी डायरेक्ट सब्सिडी से कुछ पैसा बचा भी सकेंगे। ऐसा नागरिकों के अंदर बिजली बचत की भावना बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फ्री बिजली देने की नीति में यह देखा गया है कि लोग बिजली की बचत की तरफ ध्यान नहीं देते। उन्हें लगता है कि बिजली मुफ्त मिल रही है, तो उसका चाहे जितना इस्तेमाल करें। इस सोच को बदलने के लिए अब उन्हें बिजली का मूल्य अवश्य देना होगा जो उनके उपभोग की मात्रा से जुड़ा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed