फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Statement of salwinder recorded along with 13 witnesses

पठानकोट आतंकी हमला: सलविंदर समेत 13 गवाहों के बयान दर्ज

Thu, 31 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Statement of salwinder recorded along with 13 witnesses
सलविंदर सिंह - फोटो : PTI

पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर माना है कि पठानकोट आतंकी हमला उसकी जमीन से संचालित हुआ और  उसे अंजाम देने वाले आतंकवादी उनकेही नागरिक थे। इस जांच केलिए आई पाकिस्तान कीसंयुक्त जांच दल (जेआईटी) और नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के साझा किए गए सबूतों पर बृहस्पतिवार को दिन भर बातचीत हुई।

विज्ञापन


इस दौरान जेआईटी ने पंजाब पुलिस केएसएसपी सलविंदर सिंह और उसकेदो साथियों समेत 13 गवाहों के बयान दर्ज किए। यह सभी सबूत और बयान पाकिस्तान की सीआरपीसी की धारा 188 के तहत वहां की अदालत में मान्य होगा।
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से की गई जांच और भारत के दिए गए सबूत एक दूसरे केकई मायने में मिल रहे हैं। लिहाजा पाकिस्तान तकनीकी तौर पर भारत केसबूतों को ठुकरा नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बची हुई बारीकियों पर होगी मंत्रणा

Statement of salwinder recorded along with 13 witnesses

जेआईटी और एनआईए शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए फिर मिलेगी और मामले की बची हुए बारीकियों पर मंत्रणा होगी। शुक्रवार दोपहर बाद जेआईटी पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएगी।

सूत्रों केमुताबिक पाकिस्तान भारत को हमले की पूरी साजिश के तह तक पहुंचने में भारत की मदद करेगा। इस क्रम में भारत के हाथ जैश प्रमुख मसूद अजहर की गिरेहबान तक पहुंच सकता है।

एनआईए ने पाकिस्तान  को आतंकियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डीएनए सैंपल, कॉल डिटेल और आतंकियों केपास से मिले पाक में निर्मित समानों की  फेहरिस्त सौंप दी है। जेआईटी आतंकियों की पहचान कर उसकेपरिवार वालों से उनकी डीएनए को मैच कराएगा। ताकि उसकेपाकिस्तानी होने के ठोस सबूत बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed