{"_id":"5e18cd398ebc3e87952b3d9b","slug":"state-of-the-art-portal-launched-to-stop-cyber-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध रोकने के लिए अत्याधुनिक पोर्टल लॉन्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साइबर अपराध रोकने के लिए अत्याधुनिक पोर्टल लॉन्च
Sat, 11 Jan 2020 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter
साइबर अपराध के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकेगी। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (आई4सी) और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संबंधित राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसी तय कानून के तहत जांच कर सकेगी।
विज्ञापन
अब तक 700 जिलों के 3900 पुलिस स्टेशनों को www.cybercrime.gov.in से जोड़ा गया है। इससे जांच एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा, जिससे साइबर अपराधों की जांच और अपराधियों को सजा दिलाने में आसानी होगी। पोर्टल विशेष रूप से वित्तीय मामले और सोशल मीडिया संबंधित मामले जैसे पीछा करना और साइबर बुलिंग पर कार्रवाई करने में मदद करेगा।
विज्ञापन