फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State Bank of India Labels Loans To Vijay Mallya

जेटली बोले- माल्या का कर्ज डूबा मान लेने की बात 'कागजी'

Wed, 16 Nov 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
State Bank of India Labels Loans To Vijay Mallya
विजय माल्या - फोटो : Getty
बड़े नोटों को बंद करने के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र में छिड़ी बहस में वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने भगोड़े विजय माल्या को छूट नहीं दी है। उनके ऊपर कार्रवाई जारी है। सिर्फ फाइनेंशियल क्लोजिंग करने के लिए बैंक अकाउंट में लोन को राइट-ऑफ किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर कवर फोटो बदल दी है। इसमें कहा गया है कि 'भारत कालेधन को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता है। जेटली की फोटो के साथ यह भी लिखा हुआ है कि ईमानदारी और नैतिक आचरण देश के विकास की आवश्यकता है।
विज्ञापन



गौरतलब है की भारतीय स्टेट बैंक ने सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित विजय माल्या का तकरीबन सात हजार करोड़ रुपए का बकाया लोन डूबा हुआ मान लिया है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, बकाया वसूल नहीं कर पाने पर शीर्ष 100 विलफुल डिफाल्टरों में से 63 पर 7016 करोड़ रुपए का लोन माफ करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 63 डिफाल्टरों की ये राशि कुल 100 डिफाल्टरों का 80 फीसदी है। यह छूट बैंक की प्रक्रिया बैड लोन के अंतर्गत की गई है। सभी कंपनियों को बैंक ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया। 

विजय माल्या के अलावा किंगफिशर एयरलाइंस का तकरीबन 1201 करोड़ रुपए, केएस ऑयल का 596 करोड़ रुपए, सूर्या फार्मास्यूटिकल का 526 करोड़ रुपए, जीईटी पावर का 400 करोड़ रुपए और साई इंफो सिस्टम का 376 करोड़ रुपए शामि है। 

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने इस बारे में एसबीआई के अधिकारियों से जानकारी मांगनी चाही तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। 

कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने दो गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसमें फेरा के उल्लंघन के मामले में सम्मनों को कथित तौर पर तामिल नहीं करने और चेक बाउंस को लेकर दायर डीआईएएल की एक याचिका पर वारंट जारी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed