{"_id":"5fbfd45a8ebc3e9bf4623bdb","slug":"stan-swamy-will-have-to-wait-for-straw-and-sipper-special-court-dismisses-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेन स्वामी को स्ट्रॉ और सिपर के लिए करना होगा और इंतजार, विशेष अदालत ने अर्जी खारिज की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टेन स्वामी को स्ट्रॉ और सिपर के लिए करना होगा और इंतजार, विशेष अदालत ने अर्जी खारिज की
Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में पुणे के पास हुई एलगार परिषद में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार 83 वर्षीय स्टेन स्वामी को राहत नहीं मिल पाई है। उन्हें स्ट्रॉ और सिपर कप के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें इन चीजों की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
स्ट्रॉ और सिपर मुहैया कराने की इजाजत देने के स्वामी के आग्रह पर राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को एक विशेष अदालत को बताया कि उसने स्वामी को गिरफ्तार करते समय उनका स्ट्रॉ और सिपर नहीं लिया था। आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उनका स्ट्रॉ और सिपर एनआईए ने ले लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसी के जवाब के बाद, विशेष अदालत ने स्वामी की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता ने जेल में एक नई अर्जी दायर कर गर्म कपड़े, स्ट्रॉ तथा सिपर देने का अनुरोध किया। अदालत ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा और मामले को चार दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि एनआईए ने स्वामी को आठ अक्तूबर को झारखंड के रांची स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनसे इस महीने के शुरू में स्ट्रॉ और सिपर देने की स्वामी की फरियाद पर जवाब देने के लिए 20 दिन का समय मांगा था।
स्वामी ने अदालत के समक्ष अपने शुरूआती आवेदन में कहा था, 'मैं गिलास नहीं पकड़ सकता हूं क्योंकि पार्किंसन की वजह से मेरे हाथ कांपते हैं।'