फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stalin meets PM Modi; seeks funds for Chennai Metro, intervention to protect fishermen

Tamil Nadu: पीएम मोदी से मिले स्टालिन, चेन्नई मेट्रो के लिए फंड और मछुआरों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग

Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने चेन्नई मेट्रो के लिए फंड और श्रीलंका की तरफ से मछुआरों के गिरफ्तारी के मामले में उनकी सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
Stalin meets PM Modi; seeks funds for Chennai Metro, intervention to protect fishermen
पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चेन्नई मेट्रो और एकीकृत शिक्षा पहल के लिए लंबित धनराशि को जल्द जारी करने के अलावा तमिल मछुआरों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग की। डीएमके अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक को उद्देश्यपूर्ण बताते हुए तीन मुख्य मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की। वहीं इस बैठक के बाद सीएम स्टालिन ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री ने धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी।
विज्ञापन


चेन्नई मेट्रो के लिए धनराशि की मांग की
इस दौरान सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई मेट्रो परियोजना के लिए शीघ्र धनराशि जारी करने की मांग की, क्योंकि अब तक 18,544 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण पर काम शुरू करना चाहती है और लंबित बकाया राशि का भुगतान न किए जाने से कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने उठाए अहम मुद्दे
वहीं एकीकृत शिक्षा पहल के बारे में स्टालिन ने 60:40 केंद्र-राज्य वित्तपोषित कार्यक्रम की पहली किस्त में देरी पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सकारात्मक तत्वों को शामिल किया है, लेकिन उसने त्रिभाषी नीति को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, हमने समझौता ज्ञापन में सुधार करने के लिए कहा है ताकि स्पष्ट रूप से कहा जा सके कि कोई भाषा थोपी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल मछुआरों की दुर्दशा पर की चर्चा
सीएम स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से गिरफ्तार किए गए तमिल मछुआरों की दुर्दशा पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया और कहा कि 191 मछली पकड़ने वाली नावें और 145 मछुआरे पकड़े गए हैं। उन्होंने अगले महीने कोलंबो में होने वाली भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति की बैठक में मामले का समाधान करने की मांग की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम स्टालिन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें तीनों मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 


दिल्ली दौरे पर पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 28 सितंबर को कांचीपुरम में विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। सीएम एमके स्टालिन गुरुवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। इस दौरान डीएमके नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें सांसद टीआर बालू, तिरुचि शिवा, दयानिधि मारन, के. कनिमोझी और टी. सुमति शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed