जीते तो स्टालिन भी बन सकते हैं मुख्यमंत्रीः करुणानिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति में पितामह का दर्जा पा चुके द्रमुख सुप्रीमो एमके करुणानिधि ने पहली बार इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर तमिलनाडु में डीएमके की वापसी होती है तो उनके बाद कोई और भी राज्य का मुख्यमंत्री हो सकता है। वो नाम एमके स्टालिन का भी हो सकता है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार करुणानिधि ने इंटरव्यू में कहा, 'स्टालिन मेरा उत्तराधिकारी हो सकता है अगर प्रकृति मेरे लिए कुछ अच्छा करती है।' 93 साल के बुजुर्ग करुणानिधि मौजूदा विधानसभा चुनावों में भी उसी जोशोखरोश के साथ अपनी पार्टी के लिए वोट बटोरने में जुटे हैं जैसे कभी जवानी के दिनों में हुआ करते थे।
पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि यूं तो चलने फिरने में असमर्थ हैं लेकिन व्हीलचेयर से ही अपना सारा काम देखने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं होती। वो बताते हैं कि 1957 के बाद से मैंने अपना कोई चुनाव नहीं हारा है, अगर इस बार भी मैं जीतता हूं तो छठी बार राज्य का मुख्यमंत्री बन सकता हूं।
हालांकि वो दावा करते हैं कि स्टालिन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। उन लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि मैं छठी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनूं। इससे इतर वयोवृद्ध करुणानिधि अपने छोटे बेटे जो तेजी से पार्टी के चेहरे के तौर पर सामने आ रहा है, को अपनी सत्ता की बागडोर सौंप देने के भारी दबाव में हैं।
उम्र के चलते विरोधियों को निशाने पर हैं करुणानिधि
16 मई से शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों में करुणानिधि उम्र को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। पीएमके नेता अंबुमणि रामदास तंज कसते हैं कि 'वह 93 साल के हैं उन्हें अब सेवानिवृत्ति लेकर आराम करना चाहिए। उन्हें युवाओं के लिए जगह खाली करनी चाहिए, क्योंकि वह काफी काम कर चुके हैं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। कम से कम उन्हें अपने शरीर का तो ख्याल करना चाहिए।'
हालांकि इन सबसे इतर करुणानिधि अभी भी खुद को जवान ही मानते हैं। उनकी पार्टी भी उन्हें उसी रूप में देखती है। पार्टी प्रवक्ता तमिलन प्रसन्ना कहते हैं कि 'हमारे नेता का दिमाग आईंस्टीन की तरह है। वह मैकियावेली की डिक्सनरी हैं और जोरो की तलवार हैं।'
खास बात ये है कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद के दावेदार चार चेहरों में से तीन सीनियर सिटीजन हैं, जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री जयललिता 68 और डीएमडीके चीफ विजयकांत की उम्र 63 साल से ज्यादा है।