फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC Scam: I was not allowed to go to my flat, claims Arpita Mukherjee

SSC Scam : 'मुझे अपने घर में जाने की अनुमति नहीं थी', ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी का दावा

Thu, 28 Jul 2022 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Jul 2022 03:41 PM IST
सार

ईडी सूत्रों के अनुसार आज ईडी की पूछताछ में अर्पिता ने यह खुलासा किया। उसने कहा कि उसे अपने ही फ्लैट में जाने की अनुमति नहीं थी। जहां से भारी मात्रा में नकद राशि मिली है।

विज्ञापन
SSC Scam: I was not allowed to go to my flat, claims Arpita Mukherjee
ईडी के छापे में बरामद कैश और पार्थ चटर्जी के साथ अर्पिता मुखर्जी। - फोटो : Twitter : @SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी ने ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ में बड़ा दावा किया है। उसने कहा कि उसे अपने फ्लैट में जाने की इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन

ईडी सूत्रों के अनुसार आज ईडी की पूछताछ में अर्पिता ने यह खुलासा किया। उसने कहा कि उसे अपने ही फ्लैट में जाने की अनुमति नहीं थी। जहां से भारी मात्रा में नकद राशि मिली है, उस फ्लैट में पार्थ चटर्जी या उनके कुछ खास लोग ही जाते थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस खुलासे के बाद अब ईडी पार्थ चटर्जी से इस संबंध में ईडी पूछताछ कर रही है। अगर दोनों की बातचीत में विरोधाभास हुआ तो ईडी दोनों के आमने-सामने बिठकर पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसका है यह पैसा, सच बता दो: मिथुन इस बीच भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि इन दोनों को सच बता देना चाहिए कि यह पैसा किसका है। वास्तव में यह पैसा किसी और का है। ये दोनों तो इसे संभाल रहे थे। उनको दोनों को सच बता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी में कहते हैं ना, हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।

चटर्जी के पूर्व निजी सचिव सुकांत आचार्य को ईडी ने तलब किया
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में ईडी ने आज ईडी ने उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के पूर्व निजी सचिव (ओएसडी) सुकांत आचार्य को आज ही तलब कर लिया है।
बता दें, अर्पिता के दो फ्लैटों पर मारे गए छापे में ईडी ने अब तक 53 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद राशि व सोना, डॉलर व अन्य सामग्री जब्त की है। 

ईडी की छापेमारी व एसएससी घोटाले में टीएमसी सरकार के मंत्रियों के फंसने के बाद ममता बनर्जी सरकार बैकफुट पर आ गई है। मंत्री पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटाए जाने या उनका इस्तीफा लिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व महासचिव अभिषेक बनर्जी मामले पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने आज बैठक बुलाई है। 



भाजपा की 'चोर धरो, जेल भरो रैली'
इधर, कोलकाता में आज भाजपा ने 'चोर धरो, जेल भरो' रैली निकाली और चटर्जी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। रैली का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने किया। इस बीच, शिक्षक भर्ती से वंचित रहे आंदोलनकारी उम्मीदवारों से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बात की। वे कल उनसे मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed