फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka arrests 10 Indian fishermen

श्रीलंका ने किया तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka arrests 10 Indian fishermen
मछुआरे - फोटो : ANI

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनकी दो नावों को जब्त कर लिया है। पुदुकोट्टई के मतस्य विभाग के सहायक निदेशक शेखर ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये मछुआरे पुदुकोट्टई जिले के जगतपत्तनम के रहने वाले थे और बुधवार की रात मछली पकड़ने नेदुंतीवू गए थे। इसी दौरान श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें पकड़ लिया और उत्तरी श्रीलंका में स्थित कांकेसंतुरई ले गए।रामेश्वरम के मछुआरों के संगठन के नेता एस इमेरित ने बताया कि एक अन्य मामले में 3500 से अधिक मछुआरे बुधवार की रात बिना मछली पकड़े वापस लौट गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 584 नावों में ये मछुआरे मछली पकड़ने गए थे पर श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें खदेड़ दिया। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब दो जनवरी को श्रीलंका की सरकार 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने पर सहमत हुई थी। इन गिरफ्तारियों के बाद श्रीलंका की हिरासत में तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed